भारतीय संविधान प्रश्न
Constitution |
1. सबसे पहले पंचायती राजव्यवस्था को कब और कहा लागू किया गया था?
उत्तर :- 2 अक्टूबर, 1959 (नागौर, राजस्थान)
2. पंचायती राज को संविधान की किस अनुसूची मे रखा गया है?
उत्तर :- 11 वीं अनुसूची मे
3. संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्ति का प्रावधान किस अनुच्छेद में है?
उत्तर :- अनुच्छेद 368 में
4. भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार को किस देश के संविधान से लिया गया है?
उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका से
5. मौलिक अधिकार का प्रारूप किसने तैयार किया था?
उत्तर :- प.जवाहर लाल नेहरू
6. संविधान के निर्माण के समय सबसे ज्यादा विचार विमर्श किस पर किया गया था?
उत्तर :- मौलिक अधिकारो पर
7. मौलिक अधिकारों को संशोधित करने का अधिकार किसको है?
उत्तर :- संसद को
8. मौलिक अधिकार को संविधान के किस भाग में रखा गया है?
उत्तर :- भाग - 3 ( अनुच्छेद -12 से 35 तक )
9. किस अनुच्छेद के तहत् सिख, जैन व बौद्ध धर्म को हिन्दू धर्म मे रखा गया है?
उत्तर :- अनुच्छेद -25
10. व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कौन सी रिट याचिका है?
उत्तर :- हैवियर्स कॉपर्स
11. संसद के प्रत्येक अधिवेशन का उद्घाटन कौन करता है?
उत्तर :- राष्ट्रपति
12. प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का वर्णन किस अनुच्छेद में किया गया है?
उत्तर :- अनुच्छेद - 21 में
13. अल्पसंख्यक वर्गो के हितों का संरक्षण किस अनुच्छेद में दिया गया है?
उत्तर :- अनुच्छेद - 29
14. अस्पृश्यता के अंत की बात किस अनुच्छेद में कही गई है?
उत्तर :- अनुच्छेद -17
15. वन एवं पर्यावरण का विषय किस सूची के अन्तर्गत आता है?
उत्तर :- समवर्ती सूची के अन्तर्गत
0 comments:
Post a Comment